रतलाम। भगवान परशुराम केवल ब्राह्मण समाज के ही नहीं संपूर्ण मानव वर्ग के देवता थे, जिन्होंने हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया। हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। यह बात मुख्य अतिथि परशुराम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष पंडित विष्णु प्रसाद राजोरिया ने कही। वे राजपूत बोर्डिंग में सनाढ्य ब्राह्मण समाज के वार्षिक अधिवेशन और साधारण सभा को संबोधित कर रहे थे। सनाढ्य सभा इंदौर महासचिव संजय जारोलिया ने कहा कि अच्छे काम करने के लिए हमें कभी-कभी कुछ सुनना भी पड़ता है। सामाजिक कार्यों में यह सामान्य बात है। इसे किसी को अन्यथा नहीं लेना चाहिए तथा समाजसेवा के कार्य निरंतर करते रहना चाहिए। अध्यक्षता मप्र सनाढ्य ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पंडित रामबाबू शर्मा ने की। सनाढ्य सभा इंदौर के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष राजोरिया, परशुराम युवा मंच अध्यक्ष देवेंद्र पुरोहित विशेष अतिथि थे। प्रारंभ में भगान परशुराम की आरती की गई। श्री राधा-कृष्ण सनाढ्य ब्राह्मण ट्रस्ट संरक्षक रमेश दवे, अनोखीलाल दुबे, ट्रस्ट अध्यक्ष श्याम उपाध्याय, सचिव सोमेश्वर पुरोहित, कोषाध्यक्ष दिलीप कानूनगो, गोपाल दुबे आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। ट्रस्ट द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया। महिला मंडल द्वारा मंदिर के लिए माइक सिस्टम भेंट किया गया। संचालन आशुतोष वशिष्ठ ने किया। आभार ओमप्रकाश त्रिवेदी ने माना। चित्र : राजपूत बोर्डिंग में सनाढ्य ब्राह्मण समाज के वार्षिक अधिवेशन में वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया।
Trending
- कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में नयागांव राजगढ़ में जनसंपर्क नुक्कड़ सभा
- जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में दिव्यांग तथा 85 प्लस मतदाताओं द्वारा घर पर ही मतदान की सुविधा प्राप्त कर मताधिकार का उपयोग किया गया
- भाजपा की वरिष्ठ नेता इमरती देवी के बारे मे की गई टिप्पणी से कार्यकर्ताओं मे गहन आक्रोश, अ.जा. मोर्चा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को चूड़ी पहनाकर मातृशक्ति के अपमान का बदला लेगा : प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव
- आबकारी विभाग द्वारा 45 हजार रूपए से अधिक मूल्य की अवैध मदिरा जब्त
- विद्युत डीपी में से आईल चोरी करने वाले दो आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो की तलाश
- आबकारी विभाग द्वारा एक लाख रुपए से अधिक कीमत की अवैध मदिरा तथा लहान जब्त
- सात साल से लगातार मध्य भारत के सबसे बड़े मेन्टल मैथ्स कम्पटीशन में रतलाम के बच्चो का जलवा कायम!प्रखर सोनी बने प्रतियोगिता के चैंपियन ऑफ़ चैंपियन
- कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में कांग्रेस सरपंच और कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता