रतलाम। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं का भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने का दौर जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को जिले के आदिवासी अंचल सैलाना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने अंग वस्त्र ओढ़ाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा की सदस्यता लेने वाले जनप्रतिनिधियों में बाजना मंडल की ग्राम पंचायत घोड़ाखेड़ा के सरपंच लक्ष्मण मुनिया, ग्राम पंचायत कुंडल के सरपंच पंकज चारेल, यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव हिमांशु डोडियार एवं कांग्रेस कार्यकर्ता चंद्रशेखर डामोर शामिल है। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, बाजना मंडल प्रभारी राजेंद्र पाटीदार, बाजना मंडल अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, मंडल महामंत्री नरेंद्र वसुनिया, माताजी मंडल प्रभारी संजय टांक, अंबापाड़ा सरपंच रवि वसुनिया, खेरदा सरपंच लालसिंह मईडा, गोविंद डामर आदि उपस्थित रहे।
Trending
- महिलाओं के सम्मान में मोदी सरकार ने कई कार्य किए : महिला मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, लोकसभा चुनाव में मातृ शक्ति अधिक से अधिक मतदान कर फिर बनाए भाजपा सरकार : प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, सैलाना विधानसभा का महिला मोर्चा सम्मेलन संपन्न
- लोकसभा का यह चुनाव आपके सुनहरे भविष्य के लिए है : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति जरूर दे : जिला प्रभारी श्री पाण्डेय, रतलाम से भाजपा को ऐतिहासिक जीत – प्रवक्ता श्री सिसौदिया, भाजयुमों का नव मतदाता एवं युवा सम्मेलन संपन्न
- भाभी से अवैध संबंधों के चलते छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की हत्या, मृतक की पत्नी और भाई गिरफ्तार
- तानाशाही और भाजपा के खिलाफ सब एकजुट जयस प्रत्याशी लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेकर कांग्रेस में शामिल : डॉ. विक्रांत भूरिया
- कंस का युग याद कर ले या कांग्रेस का, दोनों एक जैसे है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, रतलाम जिले के सरवन एवं बांगरोद में आम सभा, क्षेत्र में विकास कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
- मथुरी और करमदी अब ग्राम नहीं महानगर का हिस्सा होंगे – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की नुक्कड़ सभाएं शुरू
- वेबकास्टिंग द्वारा 30 कैमरो के माध्यम से रखी जा रही है जिले के 15 चेक पोस्ट पर नजर
- लोकसभा निर्वाचन-2024 : मतदाता 13 फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज दिखाकर कर सकेंगे मतदान