रतलाम। लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए अब नुक्कड़ सभाओं का दौर शुरू हो गया है। पहले दिन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने ग्राम मथुरी और करमदी में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। उन्होंने सभी लोगों से विकास के क्रम को अनवरत जारी रखने के लिए भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान को अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया।
मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि मथुरी और करमदी अब ग्राम नहीं, अब यह महानगर का हिस्सा बनने जा रहे है। विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक मतदान मथुरी से हुआ है, ऐसा ही लोकसभा चुनाव में होना चाहिए। गांव के समीप रिंग रोड बनी है। इससे छोटी सी जमीन की अगले 5 साल में कीमत दस गुना होगी। आपके आसपास रोजगार के इतने अवसर खुलेंगे कि किसी को रोजगार के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। मोदी जी ने 400 पार का जो संकल्प लिया है, उसमें आपका योगदान बहुत जरूरी है। रतलाम की जीत से ही हम लोकसभा जीतते हैं, यह दिल्ली तक सबको पता है।
विधानसभा प्रभारी हरिराम शाह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। 10 वर्षों में देश का कायाकल्प करने का कार्य मोदी जी ने किया है। वे देश के लिए व्यक्ति नहीं, सबसे बड़ी शक्ति बनकर आए हैं। उन्होंने 2047 तक का रोडमैप तैयार किया है। यह चुनाव देश की दशा और दिशा बदलने वाला होगा। 13 मई को सबसे पहले स्वयं का मतदान करना है, फिर परिवार का और उसके बाद आस पास के लोगों का मतदान कराना है।
मथुरी में सभा से पूर्व ग्रामीणों ने मंत्री श्री काश्यप का फूल माला एवं साफा भेंट कर स्वागत किया। स्वागत भाषण निलेश गांधी ने दिया। सभा का संचालन मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी ने किया एवं आभार मंडल महामंत्री पीरुलाल सोवनचा ने माना। इस अवसर पर विधानसभा सहसंयोजक प्रहलाद राठौड़, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, सरपंच रूपचंद पाटीदार, विनोद पाटीदार, लक्ष्मीनारायण पाटीदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
Trending
- महिलाओं के सम्मान में मोदी सरकार ने कई कार्य किए : महिला मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, लोकसभा चुनाव में मातृ शक्ति अधिक से अधिक मतदान कर फिर बनाए भाजपा सरकार : प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, सैलाना विधानसभा का महिला मोर्चा सम्मेलन संपन्न
- लोकसभा का यह चुनाव आपके सुनहरे भविष्य के लिए है : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति जरूर दे : जिला प्रभारी श्री पाण्डेय, रतलाम से भाजपा को ऐतिहासिक जीत – प्रवक्ता श्री सिसौदिया, भाजयुमों का नव मतदाता एवं युवा सम्मेलन संपन्न
- भाभी से अवैध संबंधों के चलते छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की हत्या, मृतक की पत्नी और भाई गिरफ्तार
- तानाशाही और भाजपा के खिलाफ सब एकजुट जयस प्रत्याशी लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेकर कांग्रेस में शामिल : डॉ. विक्रांत भूरिया
- कंस का युग याद कर ले या कांग्रेस का, दोनों एक जैसे है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, रतलाम जिले के सरवन एवं बांगरोद में आम सभा, क्षेत्र में विकास कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
- मथुरी और करमदी अब ग्राम नहीं महानगर का हिस्सा होंगे – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की नुक्कड़ सभाएं शुरू
- वेबकास्टिंग द्वारा 30 कैमरो के माध्यम से रखी जा रही है जिले के 15 चेक पोस्ट पर नजर
- लोकसभा निर्वाचन-2024 : मतदाता 13 फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज दिखाकर कर सकेंगे मतदान