रतलाम। लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिला मुख्यालय पर बनाए गए कंट्रोल रूम के माध्यम से चेक पोस्टों पर नजर रखी जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम के निर्देशन में शहरी विकास अभिकरण कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में पांच कम्प्यूटर स्क्रीन पर सीमावर्ती चेक पोस्ट की हर गतिविधि देखी जाती है।
शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी श्री अरुण पाठक ने बताया कि जिले में बनाए गए चेक पोस्ट पर तैनात स्थैतिक निगरानी दलों के वाहनों पर भी जीपीएस लगाए गए हैं जिससे कि उनके मूवमेंट की मॉनिटरिंग संभव हो सकी है।
जिले की विभिन्न सीमाओं पर बनाए गए 15 चेक पोस्ट में से प्रत्येक पर दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम ग्रामीण के सातरुंडा में चेक पोस्ट बनाई गई है। इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सैलाना के अमरगढ़, कुंडा, बोरदा, सेरा, सज्जनपुरा, गड़ीकटारा, कुंदनपुर, अमरपुरा, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जावरा के आरटीओ बैरियर साकथली फंटा, सुखेड़ा, निपानिया फंटा, कोटडी, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आलोट के भोजाखेड़ा फंटा, कलसिया फंटा, मजनपुरा में चेक पोस्ट बनाए गए हैं जिनके माध्यम से वाहनों की आवाजाही पर सतत् नजर रखी जाती है अपराधिक तत्वों पर भी नियंत्रण रखा जा रहा है।
Trending
- महिलाओं के सम्मान में मोदी सरकार ने कई कार्य किए : महिला मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, लोकसभा चुनाव में मातृ शक्ति अधिक से अधिक मतदान कर फिर बनाए भाजपा सरकार : प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, सैलाना विधानसभा का महिला मोर्चा सम्मेलन संपन्न
- लोकसभा का यह चुनाव आपके सुनहरे भविष्य के लिए है : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति जरूर दे : जिला प्रभारी श्री पाण्डेय, रतलाम से भाजपा को ऐतिहासिक जीत – प्रवक्ता श्री सिसौदिया, भाजयुमों का नव मतदाता एवं युवा सम्मेलन संपन्न
- भाभी से अवैध संबंधों के चलते छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की हत्या, मृतक की पत्नी और भाई गिरफ्तार
- तानाशाही और भाजपा के खिलाफ सब एकजुट जयस प्रत्याशी लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेकर कांग्रेस में शामिल : डॉ. विक्रांत भूरिया
- कंस का युग याद कर ले या कांग्रेस का, दोनों एक जैसे है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, रतलाम जिले के सरवन एवं बांगरोद में आम सभा, क्षेत्र में विकास कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
- मथुरी और करमदी अब ग्राम नहीं महानगर का हिस्सा होंगे – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की नुक्कड़ सभाएं शुरू
- वेबकास्टिंग द्वारा 30 कैमरो के माध्यम से रखी जा रही है जिले के 15 चेक पोस्ट पर नजर
- लोकसभा निर्वाचन-2024 : मतदाता 13 फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज दिखाकर कर सकेंगे मतदान