रतलाम। विद्युत डीपी मे से आईल चोरी करने वाले दो आरोपियो को आलोट पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दो और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, अनुविभागीय अधिकारी शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन मे थाना आलोट पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर विद्युत डीपी मे आईल चोरी करने वाले आरोपियो को पकड़ा गया है।
1 मई को फरियादी सुरपाल सिंह पिता रामसिंह सोंधिया राजपुत उम्र 33 साल निवासी ग्राम छापरी ने सूचना किया कि उसके खेत पर व खेत पडोसी गोकुलसिंह पिता पुर सिंह सोंधिया राजपुत व भेरुलाल पिता मांगीलाल पांचाल के खेत पर लगी निजी विद्युत डीपी से किन्ही अज्ञात बदमाशो द्धारा 27 अप्रैल एवम 28 अप्रैल की दरमियानी रात्री मे आईल चोरी कर लिया है। जिस पर थाना आलोट पर धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना पर आईल चोरी करने वाले आरोपी कृपाल सिंह व सुरेश सिंह निवासी ग्राम आनन्दगढ को गिरफ्तार किया जाकर दो प्लास्टिक की केनो के अंदर भरा डीपी का 70 लीटर आईल व घटना मे प्रयुक्त ट्रेक्टर एवं मोटर सायकल को जप्त किया गया व आरोपियो का न्यायालय से पीआर प्राप्त कर अन्य आरोपियो की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी : कृपाल सिंह पिता गंगाराम सोंधिया उम्र 35 साल निवासी ग्राम आनन्दगढ, सुरेशसिंह पिता धुलसिंह सोंधिया उम्र 40 साल निवासी आनन्दगढ।
फरार आरोपी : दाणुसिंह पिता भगवान सिंह सोंधिया निवासी आनन्दगढ, गुड्डु सिंह उर्फ मोहन सिंह पिता भगवान सिंह सोंधिया निवासी आनन्दगढ।
इनकी रही सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी सुरेन्द्र सिंह गाडरिया, उनि देवीलाल गुर्जर, उनि कुलदीप डाबी, आर अभिनन्दन, आर आदिल, आर अंकित काला, आर बाबुलाल मालवीय की मुख्य भुमिका रही है।
Trending
- महिलाओं के सम्मान में मोदी सरकार ने कई कार्य किए : महिला मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, लोकसभा चुनाव में मातृ शक्ति अधिक से अधिक मतदान कर फिर बनाए भाजपा सरकार : प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, सैलाना विधानसभा का महिला मोर्चा सम्मेलन संपन्न
- लोकसभा का यह चुनाव आपके सुनहरे भविष्य के लिए है : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति जरूर दे : जिला प्रभारी श्री पाण्डेय, रतलाम से भाजपा को ऐतिहासिक जीत – प्रवक्ता श्री सिसौदिया, भाजयुमों का नव मतदाता एवं युवा सम्मेलन संपन्न
- भाभी से अवैध संबंधों के चलते छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की हत्या, मृतक की पत्नी और भाई गिरफ्तार
- तानाशाही और भाजपा के खिलाफ सब एकजुट जयस प्रत्याशी लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेकर कांग्रेस में शामिल : डॉ. विक्रांत भूरिया
- कंस का युग याद कर ले या कांग्रेस का, दोनों एक जैसे है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, रतलाम जिले के सरवन एवं बांगरोद में आम सभा, क्षेत्र में विकास कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
- मथुरी और करमदी अब ग्राम नहीं महानगर का हिस्सा होंगे – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की नुक्कड़ सभाएं शुरू
- वेबकास्टिंग द्वारा 30 कैमरो के माध्यम से रखी जा रही है जिले के 15 चेक पोस्ट पर नजर
- लोकसभा निर्वाचन-2024 : मतदाता 13 फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज दिखाकर कर सकेंगे मतदान