रतलाम। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा भाजपा की वरिष्ठ नेता इमरती देवी के बारे मे की गई टिप्पणी से कार्यकर्ताओं मे गहन आक्रोश है। भाजपा अ.जा. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव ने शुक्रवार को रतलाम मे कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने मातृशक्ति का जो अपमान किया है, वह माफी योग्य नहीं है। चुनाव तक प्रदेश मे जीतू पटवारी जहां भी सभा लेने जायेगे। वहां अ.जा. मोर्चा उन्हे चुडी पहनाकर इस अपमान का बदला लेगा।
पैलेस रोड़ स्थित जिला भाजपा कार्यालय मे जाटव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जाटव ने पत्रकारवार्ता कर कहा कि प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष ने अक्ल की कमी है, और उनका जुबान पर भी नियत्रंण नही है। राष्ट्रीय पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष के रूप मे उन्होने भाजपा की महिला नेता के लिए जो कहा, वह अषोभनीय एवं घोर निदंनीय है। कांग्रेस नेताओं की ष्षुरू से महिलाओं को अपमानित करने की आदत रही है। कर्नाटक मे कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करने के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि वे षक्ति से लड़ रहे है। और शक्ति की उपासना करने वालों को खत्म कर देगे। भारत मे माता-बहनों को भी शक्ति स्वरूपा मानते है, और यही हमारी संस्कृति है। कांग्रेस के एक नेता ने मुख्यमंत्री रहते हुए अपनी पार्टी की नेता को टंच माल कहा था, और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आयटम कहा था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इमरती देवी के लिए जो कहा है वह बोलने मे भी शर्म आती है। ऐसे शब्द बोलने वालों को भाजपा कार्यकर्ता कभी माफ नही करेगे। पत्रकार वार्ता के दौरान जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना, अ.जा. मोर्चा रतलाम के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बोरिया, झाबुआ जिलाध्यक्ष जगदीश जाटव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल निन्धाने, थांदला के पार्षद राजू धानक आदि मौजूद रहे।
Trending
- महिलाओं के सम्मान में मोदी सरकार ने कई कार्य किए : महिला मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, लोकसभा चुनाव में मातृ शक्ति अधिक से अधिक मतदान कर फिर बनाए भाजपा सरकार : प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, सैलाना विधानसभा का महिला मोर्चा सम्मेलन संपन्न
- लोकसभा का यह चुनाव आपके सुनहरे भविष्य के लिए है : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति जरूर दे : जिला प्रभारी श्री पाण्डेय, रतलाम से भाजपा को ऐतिहासिक जीत – प्रवक्ता श्री सिसौदिया, भाजयुमों का नव मतदाता एवं युवा सम्मेलन संपन्न
- भाभी से अवैध संबंधों के चलते छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की हत्या, मृतक की पत्नी और भाई गिरफ्तार
- तानाशाही और भाजपा के खिलाफ सब एकजुट जयस प्रत्याशी लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेकर कांग्रेस में शामिल : डॉ. विक्रांत भूरिया
- कंस का युग याद कर ले या कांग्रेस का, दोनों एक जैसे है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, रतलाम जिले के सरवन एवं बांगरोद में आम सभा, क्षेत्र में विकास कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
- मथुरी और करमदी अब ग्राम नहीं महानगर का हिस्सा होंगे – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की नुक्कड़ सभाएं शुरू
- वेबकास्टिंग द्वारा 30 कैमरो के माध्यम से रखी जा रही है जिले के 15 चेक पोस्ट पर नजर
- लोकसभा निर्वाचन-2024 : मतदाता 13 फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज दिखाकर कर सकेंगे मतदान