रतलाम। लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित भाजपा के मंडल सम्मेलन में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने सूरजमल जैन मंडल एवं कुशाभाऊ ठाकरे मंडल कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बूथ को कांग्रेस मुक्त करने का आह्वान किया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि मतदान बढ़ाने के लिए राम मंदिर जैसा जन जागरण करना होगा। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि मोदी जी ने वर्ष 2014 में कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया था। वर्तमान में सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर पन्ना प्रमुख और बूथ अध्यक्ष के साथ मिलकर ऐसी रणनीति बनानी चाहिए कि हर बूथ कांग्रेस मुक्त हो जाए। बूथ कार्यकर्ताओं को अपने बूथ पर 370 मत बढ़ाने होंगे, जिससे हमारा लक्ष्य पूरा हो जाएगा। इससे मतदान का प्रतिशत भी बढ़ेगा और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि भी होगी। श्री शर्मा ने हर वर्ग के मतदाता को भाजपा से जोडऩे पर बल दिया।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि रतलाम की हवा से हम झाबुआ की सीट जीतते हैं। इस बार हमें यह सीट एक लाख से अधिक मतों से जिताना है। रतलाम नगर के कार्यकर्ताओं की ताकत से ही हम इस अंतर से सीट जीत सकते हैं। इसको लेकर मतदान के लिए हमें राम मंदिर जैसा जन जागरण करना होगा। रतलाम के पास निवेश क्षेत्र विकसित होने पर यहां की सीरत और सूरत बदल जाएगी। मोदी जी ने जिस तरह भारत का गौरव बढ़ाया है, उसी तरह हमें रतलाम का गौरव बढ़ाना है। श्री काश्यप ने विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी 75 प्रतिशत मतदान वाले बूथ के कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा की।
जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने कहा कि रतलाम के कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा ने उन्हें इतिहास बनाते देखा है। मंत्री श्री काश्यप ने राजनीति से परे हटकर सेवा का संकल्प लेकर समाज के हर वर्ग में काम कर कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाया है। कार्यकर्ताओं ने इसीलिए उन्हें 60 हजार से अधिक मतों से जिताया है। लोकसभा चुनाव में भी कार्यकर्ता संकल्प लेंगे तो फिर इतिहास रचकर एक लाख से अधिक मतों से जीतेंगे।
जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 2 घंटे सुबह 2 घंटे शाम को आवश्यक रूप से घर-घर जाकर आमजन से संपर्क करें और अधिक से अधिक मतदान करने के लिए अपने आसपास के लोगों के साथ स्वयं से जुड़े हर व्यक्ति को प्रेरित करें।
मंडल सम्मेलन में विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, लोकसभा विस्तारक शिवलाल पाटीदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, आशा मौर्य, आईटी विभाग प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, आदित्य डागा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शेरानी, जिला अध्यक्ष मंसूर जमादार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी ने किया एवं आभार मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी ने माना।
Trending
- महिलाओं के सम्मान में मोदी सरकार ने कई कार्य किए : महिला मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, लोकसभा चुनाव में मातृ शक्ति अधिक से अधिक मतदान कर फिर बनाए भाजपा सरकार : प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, सैलाना विधानसभा का महिला मोर्चा सम्मेलन संपन्न
- लोकसभा का यह चुनाव आपके सुनहरे भविष्य के लिए है : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति जरूर दे : जिला प्रभारी श्री पाण्डेय, रतलाम से भाजपा को ऐतिहासिक जीत – प्रवक्ता श्री सिसौदिया, भाजयुमों का नव मतदाता एवं युवा सम्मेलन संपन्न
- भाभी से अवैध संबंधों के चलते छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की हत्या, मृतक की पत्नी और भाई गिरफ्तार
- तानाशाही और भाजपा के खिलाफ सब एकजुट जयस प्रत्याशी लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेकर कांग्रेस में शामिल : डॉ. विक्रांत भूरिया
- कंस का युग याद कर ले या कांग्रेस का, दोनों एक जैसे है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, रतलाम जिले के सरवन एवं बांगरोद में आम सभा, क्षेत्र में विकास कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
- मथुरी और करमदी अब ग्राम नहीं महानगर का हिस्सा होंगे – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की नुक्कड़ सभाएं शुरू
- वेबकास्टिंग द्वारा 30 कैमरो के माध्यम से रखी जा रही है जिले के 15 चेक पोस्ट पर नजर
- लोकसभा निर्वाचन-2024 : मतदाता 13 फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज दिखाकर कर सकेंगे मतदान