रतलाम। शहर के शास्त्री नगर फोरलेन पर सिटी फोरलेन व सेंट्रल लाइटिंग का भव्य शुभारंभ विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल ने आनंद उत्सव के साथ किया। आनंद उत्सव का आयोजन “विकास की बात, फन तथा मस्ती के साथ थीम पर किया गया था। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया, क्षेत्रीय पार्षद मनीषा विजयसिंह चौहान सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
इस मौके पर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि शास्त्री नगर फोरलेन पर सेंट्रल लाइटिंग के साथ डिवाइडर में वृक्षारोपण किया गया है। वृक्षों की सुरक्षा करना और उन्हें पल्लवित करना सबका दायित्व है। कॉलोनीवासी इस कार्य में जब तक रूचि नहीं लेंगे, तब तक यह प्रयास सार्थक नहीं होगा। बड़े शहरों में कारपोरेट भी यह कार्य करते है। भविष्य में रतलाम में भी ऐसे कार्य में कारपोरेट आगे आएंगे, लेकिन तब तक आमजनता को यह जिम्मेदारी निभाना होगी। विकास के इस दौर में रतलाम में हमने कई कामों को आगे बढ़ाया है। फोरलेन बनने से इस क्षेत्र में संपत्ति के दाम बढ़ेंगे। इस क्षेत्र में मंडी लग रही है, जिसे जल्द ही अन्यत्र स्थानांतरित करने का प्रस्ताव भेजा है। मंडी की भूमि पर भविष्य में कॉम्प्लेक्स बनाएंगे। रतलाम में विकास का यह क्रम जारी रहेगा। नगर को महानगर बनाएंगे।
महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि रतलाम के विकास का जो मॉडल विधायक जी और हमने तैयार किया है, उसके तहत नगर का कायाकल्प कर रहे है। आने वाले समय में रतलाम नए स्वरूप में नजर आएगा। नगर की स्वच्छता आपके हाथ में है। हमारे शहर की जनता की सोच स्मार्ट है। हम विकास की सौगात आपको देते रहेंगे।
शास्त्री नगर में आयोजित आनंद उत्सव में फन एवं मस्ती के नजारे दिखाई दिए। यहां फूड जोन के साथ शहरवासियों के लिए नृत्य, गीत, खान-पान, खेल, राइडिंग, लाइट शो आदि कई आकर्षण रहे। आनंद उत्सव के दौरान मंच पर शहर में 9 वर्षों के दौरान किए गए विकास कार्यों का प्रजेंटेशन भी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया। अंत में महापौर प्रहलाद पटेल ने आर्केस्ट्रा पार्टी के साथ गीत की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। विधायक श्री काश्यप ने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर आनंद उत्सव में शामिल हुए सदस्यों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन सिटी इंजीनियर सुरेश चंद्र व्यास ने किया। आभार सहायक यंत्री श्याम सोनी ने माना।
Trending
- महिलाओं के सम्मान में मोदी सरकार ने कई कार्य किए : महिला मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, लोकसभा चुनाव में मातृ शक्ति अधिक से अधिक मतदान कर फिर बनाए भाजपा सरकार : प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, सैलाना विधानसभा का महिला मोर्चा सम्मेलन संपन्न
- लोकसभा का यह चुनाव आपके सुनहरे भविष्य के लिए है : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति जरूर दे : जिला प्रभारी श्री पाण्डेय, रतलाम से भाजपा को ऐतिहासिक जीत – प्रवक्ता श्री सिसौदिया, भाजयुमों का नव मतदाता एवं युवा सम्मेलन संपन्न
- भाभी से अवैध संबंधों के चलते छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की हत्या, मृतक की पत्नी और भाई गिरफ्तार
- तानाशाही और भाजपा के खिलाफ सब एकजुट जयस प्रत्याशी लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेकर कांग्रेस में शामिल : डॉ. विक्रांत भूरिया
- कंस का युग याद कर ले या कांग्रेस का, दोनों एक जैसे है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, रतलाम जिले के सरवन एवं बांगरोद में आम सभा, क्षेत्र में विकास कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
- मथुरी और करमदी अब ग्राम नहीं महानगर का हिस्सा होंगे – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की नुक्कड़ सभाएं शुरू
- वेबकास्टिंग द्वारा 30 कैमरो के माध्यम से रखी जा रही है जिले के 15 चेक पोस्ट पर नजर
- लोकसभा निर्वाचन-2024 : मतदाता 13 फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज दिखाकर कर सकेंगे मतदान