रतलाम। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दौरान प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाहियों की दृष्टिगत रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा की वर्चुअल बैठक राज्य के सीमावर्ती जिला राजस्थान के झालावाड़, बारा एवं कोटा जिलों के कैरेक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षको के साथ एक वर्चुअल बैठक बुधवार को आयोजित हुई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर शालिनी श्रीवास्तव तथा अपर कलेक्टर आर.एस. मंडलोई भी मौजूद रहे।
वर्चुअल बैठक में मध्यप्रदेश के शिवपुरी, श्योपुर, गुना, मंदसौर, आगर मालवा, राजगढ़, जिलों के कलेक्टर पुलिस अधीक्षक भी सम्मिलित हुए। बैठक में जिलों के परिप्रेक्ष्य में सामान्य जानकारी का आदान-प्रदान हुआ। सीमावर्ती मतदान केन्द्रों के लोकेशन अनुसार जानकारियां दी गई। सीमा से लगे ग्रामों की सूची का आदान-प्रदान हुआ। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष लोकसभा निर्वाचन के लिए असामाजिक तत्वों तथा अवैध शराब पर नियंत्रण पर चर्चा की गई। राजस्थान, मध्यप्रदेश में निवास करने वाले फरारी स्थाई वारंटीओ की सूची, बॉर्डर नाका स्थलों की सूची, अवैध शराब बनाने तथा विक्रय, बॉर्डर नाका स्थलों की सूची, निर्वाचन के दौरान वॉयरलैस कम्युनिकेशन, दोनों सीमाओं से लगे जिलों के थानों के प्रभारी, पुलिस अधिकारियों की सूचियां का आदान-प्रदान किया गया। इसके अलावा जिला बदर आरोपियों, चुनाव प्रभावित कर सकने वाले व्यक्तियों, सांप्रदायिक तनाव की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों पर भी चर्चा करते हुए कार्य योजना निर्धारित की गई। दोनों राज्यों के अधिकारियों ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष लोकसभा निर्वाचन के लिए अपनी प्रतिबद्धता एवं संकल्प व्यक्त किया।
Trending
- महिलाओं के सम्मान में मोदी सरकार ने कई कार्य किए : महिला मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, लोकसभा चुनाव में मातृ शक्ति अधिक से अधिक मतदान कर फिर बनाए भाजपा सरकार : प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, सैलाना विधानसभा का महिला मोर्चा सम्मेलन संपन्न
- लोकसभा का यह चुनाव आपके सुनहरे भविष्य के लिए है : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति जरूर दे : जिला प्रभारी श्री पाण्डेय, रतलाम से भाजपा को ऐतिहासिक जीत – प्रवक्ता श्री सिसौदिया, भाजयुमों का नव मतदाता एवं युवा सम्मेलन संपन्न
- भाभी से अवैध संबंधों के चलते छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की हत्या, मृतक की पत्नी और भाई गिरफ्तार
- तानाशाही और भाजपा के खिलाफ सब एकजुट जयस प्रत्याशी लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेकर कांग्रेस में शामिल : डॉ. विक्रांत भूरिया
- कंस का युग याद कर ले या कांग्रेस का, दोनों एक जैसे है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, रतलाम जिले के सरवन एवं बांगरोद में आम सभा, क्षेत्र में विकास कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
- मथुरी और करमदी अब ग्राम नहीं महानगर का हिस्सा होंगे – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की नुक्कड़ सभाएं शुरू
- वेबकास्टिंग द्वारा 30 कैमरो के माध्यम से रखी जा रही है जिले के 15 चेक पोस्ट पर नजर
- लोकसभा निर्वाचन-2024 : मतदाता 13 फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज दिखाकर कर सकेंगे मतदान