रतलाम। होली और धुलेंडी के त्यौहार पर आम जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था में जुटे रहने वाले पुलिसकर्मियों ने धुलेंडी के अगले दिन आज मंगलवार को होली का पर्व धूमधाम से मनाया। जिले के सभी थानों और चौकियों पर पुलिस कर्मियों के साथ अधिकारियों ने भी रंग गुलाल लगाकर होली का जश्न मनाया और जमकर डांस भी किया।
मंगलवार सुबह धूलेंडी के अगले दिन रतलाम शहर में पुलिसकर्मियों ने पहले अपने-अपने थाने पर जमकर होली खेली, इसके बाद सभी डीआईजी मनोज सिंह के बंगले पर पहुंचे और उन्हें रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके बाद पुलिसकर्मी और अधिकारी एसपी राहुल लोढा के बंगले पर पहुंचे और यहां रंग गुलाल से होली खेलकर उन्हें शुभकामनाएं दी। डीआईजी और एसपी ने भी सभी को होली कि बधाई दी और रंग गुलाल लगाया। इस दौरान एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी अभिनव वारंगे, सभी थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी भी मोजूद थे।
जमकर किया डांस
एसपी राहुल लोढा ने इस अवसर पर जमकर डांस भी किया। उनके साथ डीआईजी मनोज सिंह अन्य अधिकारियों ने भी डांस किया।पुलिसकर्मियों ने जमकर होली के त्यौहार का आनंद लिया और ढोल की थाप डांस किया।
उल्लेखनीय है कि पुलिस एक दिन बाद होली का पर्व मनाती है। आमतौर पर होली के त्यौहार पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और हुड़दंगियों पर नजर रखने के कारण पुलिसकर्मी त्यौहार नहीं मना पाते हैं, लेकिन धुलेंडी के अगले दिन पुलिस अमला होली मनाता है। जिसमें पुलिसकर्मी और अधिकारी एक साथ होली मनाते हैं। जिले के सभी थाना क्षेत्रों और पुलिस लाइन में भी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने होली का जश्न मनाया और होली के गीतों पर जमकर डांस भी किया।
Trending
- महिलाओं के सम्मान में मोदी सरकार ने कई कार्य किए : महिला मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, लोकसभा चुनाव में मातृ शक्ति अधिक से अधिक मतदान कर फिर बनाए भाजपा सरकार : प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, सैलाना विधानसभा का महिला मोर्चा सम्मेलन संपन्न
- लोकसभा का यह चुनाव आपके सुनहरे भविष्य के लिए है : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति जरूर दे : जिला प्रभारी श्री पाण्डेय, रतलाम से भाजपा को ऐतिहासिक जीत – प्रवक्ता श्री सिसौदिया, भाजयुमों का नव मतदाता एवं युवा सम्मेलन संपन्न
- भाभी से अवैध संबंधों के चलते छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की हत्या, मृतक की पत्नी और भाई गिरफ्तार
- तानाशाही और भाजपा के खिलाफ सब एकजुट जयस प्रत्याशी लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेकर कांग्रेस में शामिल : डॉ. विक्रांत भूरिया
- कंस का युग याद कर ले या कांग्रेस का, दोनों एक जैसे है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, रतलाम जिले के सरवन एवं बांगरोद में आम सभा, क्षेत्र में विकास कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
- मथुरी और करमदी अब ग्राम नहीं महानगर का हिस्सा होंगे – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की नुक्कड़ सभाएं शुरू
- वेबकास्टिंग द्वारा 30 कैमरो के माध्यम से रखी जा रही है जिले के 15 चेक पोस्ट पर नजर
- लोकसभा निर्वाचन-2024 : मतदाता 13 फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज दिखाकर कर सकेंगे मतदान