मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के गृह प्रवेशम् कार्यक्रम के बाद उपस्थित नागरिकों से भेंट की। स्टेडियम प्रांगण में लगाई गई विभिन्न विभागीय प्रदर्शनी में पीएम स्वनिधि, आजीविका मिशन, सेफसिटी, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों एवं स्व-सहायता समूह के उत्पादों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शित सामग्रियों के संबंध में संचालकों से जानकारी ली। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से स्व-सहायता समूह द्वारा मिट्टी से बनाए गए खिलौने, सजावटी सामान, मूर्तियाँ, कपड़े आदि का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सेफसिटी की प्रदर्शनी स्टॉल पर बालिकाओं से चर्चा की और उनके साथ तथा अन्य स्टॉलों के संचालकों के साथ फोटो भी खिंचवाये। उन्होंने नव निहाल बच्चे से हाथ मिलाया, दुलार किया और शुभाशीष दिया। मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कलाकारों से भेंट की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाया।
Trending
- महिलाओं के सम्मान में मोदी सरकार ने कई कार्य किए : महिला मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, लोकसभा चुनाव में मातृ शक्ति अधिक से अधिक मतदान कर फिर बनाए भाजपा सरकार : प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, सैलाना विधानसभा का महिला मोर्चा सम्मेलन संपन्न
- लोकसभा का यह चुनाव आपके सुनहरे भविष्य के लिए है : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति जरूर दे : जिला प्रभारी श्री पाण्डेय, रतलाम से भाजपा को ऐतिहासिक जीत – प्रवक्ता श्री सिसौदिया, भाजयुमों का नव मतदाता एवं युवा सम्मेलन संपन्न
- भाभी से अवैध संबंधों के चलते छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की हत्या, मृतक की पत्नी और भाई गिरफ्तार
- तानाशाही और भाजपा के खिलाफ सब एकजुट जयस प्रत्याशी लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेकर कांग्रेस में शामिल : डॉ. विक्रांत भूरिया
- कंस का युग याद कर ले या कांग्रेस का, दोनों एक जैसे है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, रतलाम जिले के सरवन एवं बांगरोद में आम सभा, क्षेत्र में विकास कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
- मथुरी और करमदी अब ग्राम नहीं महानगर का हिस्सा होंगे – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की नुक्कड़ सभाएं शुरू
- वेबकास्टिंग द्वारा 30 कैमरो के माध्यम से रखी जा रही है जिले के 15 चेक पोस्ट पर नजर
- लोकसभा निर्वाचन-2024 : मतदाता 13 फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज दिखाकर कर सकेंगे मतदान